उजियारपुर: उजियारपुर में भीषण ठंड का सितम जारी, सरकारी अलाव नहीं जल रहे, अगले तीन दिनों तक नहीं मिलेगी राहत
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र की चौक चौराहा पर सरकारी अलाव नहीं जलना भीषण ठंड में लोगों की परेशानी को बढ़ा रहा है लोगों का कहना है कि अधिकारी तो हीटर जलाकर अपना काम चलाते हैं । बताते चले कि उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और अगले तीन दिनों तक इससे राहत की उम्मीद नहीं है।