दुधि: दुद्धी में 11 नवंबर को होगा विराट गोवर्धन पूजा समारोह, शाम में बिरहा कार्यक्रम भी
दुद्धी के टाउन क्रिकेट क्लब मैदान में 11 नवंबर 2026 को होने वाले विराट गोवर्धन पूजा समारोह में सुबह 10 बजे कलश यात्रा का शुभारंभ होगा। पूजा-अर्चना सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। दोपहर 2 बजे मुख्य अतिथि समारोह का उद्घाटन करेंगे। शाम 9 बजे बिहार के प्रसिद्ध बिरहा कलाकार सुधीर लाल यादव और मीरा मूर्ति का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। आयोजन यादव महासभा एवं गोवर्धन पूजा समिति की ओर से किया जा रहा है।