सरदारशहर: सरदारशहर में खुले चैंबर से हादसे का खतरा, नई जाली लगाने की मांग की गई
सरदारशहर में ताल मैदान से मैन बाजार होते हुए घंटाघर तक जाने वाली मुख्य सड़क पर मूणती कुई के गंदे पानी की निकासी के लिए बने चैंबर की लोहे की जाली टूट गई है। इससे व्यस्त मार्ग पर दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई वाहन टायर फंसने से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।