ताखा: बसरेहर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो आया सामने
Takha, Etawah | Jul 5, 2024 बसरेहर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक हथियार को लहराते हुए हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी शुक्रवार की शाम 6 बजे बसरेहर थाना प्रभारी से ली गई तो उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की जांच की जा रही जिसके उपरांत कार्यवाही की जायेगी।