शाहजहांपुर: शीशम के पेड़ से लटका मिला 25 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया
शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के नबीयापुर गांव में बुधवार को उमेश (25) पुत्र रघुवीर का शव शीशम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के पांच लोगों को नामजद किया है। परिजनों का आरोप है कि पैनल चोरी को लेकर उमेश का पांच लोगों से विवाद चल रहा था। उनका दावा है कि आरोपियों की शिकायत पर पुलिस उमेश को घर