मल्हारगंज: मल्हारगंज में महिला सफाईकर्मी पर पार्सल फेंकने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
सोमवार 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर की सड़कों पर स्वच्छता बनाए रखने वाली महिला सफाईकर्मी सुनीता बाली के लिए रविवार का दिन काल बनकर आया था। राजमोहल्ला चौराहे के पास जब वे अपनी ड्यूटी कर रही थीं, तभी बस की छत पर मौजूद आरोपियों ने जानबूझकर एक भारी पार्सल उनके ऊपर फेंक दिया। पुलिस ने इसे महज एक हादसा नहीं, बल्कि हत्या का प्रयास माना है।