बदायूं: ललोमई गांव में ब्याज के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक को मारपीट कर किया गया घायल, वीडियो हुआ वायरल
Budaun, Budaun | Jun 16, 2024 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के ललोमई गांव के रहने वाले मुनीश पुत्र जोगिंदद्र ने थाना पुलिस को तेहरीर दी है जिसमें लिखा है कि गांव के ही एक युवक से उसने उधारी व ब्याज पर एक लाख रूपये लिये थे। ब्याज में 3 परसेंट तय हुआ था लेकिन वह 5 परसेंट रूपये मांगने लगा। ब्याज के रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। फिर गांव के एक युवक ने मुनीश को मारपीट कर घायल कर दिया।