बहोरीबंद: प्रतिभाओं का सम्मान, भविष्य का निर्माण एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर बहोरीबंद में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर बहोरीबंद विकासखंड स्थित शासकीय महावीर उत्कृष्ट विद्यालय, बहोरीबंद में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम प्रदीप मिश्रा रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।