अशोक नगर: जहर खाने वाले बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
अशोकनगर में जहर खाने से भर्ती कराए गए एक बुजुर्ग की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेश पुत्र बलबुद्धा रजक उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी नई मंडी के पास दुर्गा कॉलोनी अशोकनगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नरेश रजक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था जिसके बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे