खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर नगर पंचायत के काजीपुर मोहल्ले में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर दर्जनों महिलाओं ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। महिलाओं का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। दुकान के कारण शराबियों का जमावड़ा रहता है, जिससे महिलाओं व बच्चों को परेशानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।