कासगंज: नीट परीक्षार्थियों के लिए विशेष ट्रेन, कासगंज-रावतपुर के बीच 21 जून को चलेगी
NEET परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह विशेष सवारी गाड़ी 21 जून को कासगंज और रावतपुर के बीच चलेगी। गाड़ी संख्या 05320 कासगंज से सुबह 06:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गंजडुंडवारा ,दरियावगंज ,कायमगंज, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, गुरसहायगंज से कन्नौज, बिल्हौर, बर्राजपुर, मंधना से 10:32 बजे छूटकर रावतपुर पहुंचेगी।