बद्दी: जिले में मतदान केंद्रों की सूचियों के प्रारूप तैयार, आपत्तियां आमंत्रित
Baddi, Solan | Aug 7, 2025 भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ज़िला सोलन के 50-अर्की, 51-नालागढ़, 52-दून, 53-सोलन तथा 54-कसौली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदान केन्द्रों की सूचियां तैयार कर ली गई है। यह सूचियां लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के प्रावधानुसार प्रारूप के तहत तैयार की गई है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने वीरवार शाम