कोरांव: देवघाट में बेलन नदी के पुल के पास अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
कोरांव थाना क्षेत्र के देवघाट गांव में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बेलन नदी पर बने पुल से कुछ दूरी पर एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। यह घटना शुक्रवार को रात करीब 10:30 बजे हुई। मृतक की पहचान देवघाट निवासी बबलेश (25) पुत्र श्री लाल के रूप में हुई है।