मैनपुरी: मैनपुरी में RSS के निमंत्रण पर करणी सेना युवा सम्मेलन में हुई शामिल, करणी सेना की ओर से शहर में निकाला गया रोड शो
रविवार को शहर के रामलीला मैदान में होने जा रहे युवा सम्मेलन का निमंत्रण स्वयंसेवक संघ की ओर से करणी सेना को दिया गया। वहीं स्वयंसेवक संघ के निमंत्रण पर करणी सेना के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रोड शो निकाला और कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।