अशोकनगर शहर के तुलसी सरोवर पार्क के पास दो बाईकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय विराट कालोनी निवासी हेमू पुत्र सुनिल रजक उम्र 21 वर्ष एवं अंशुल पुत्र जगदीश सोनी निवासी तुलसी सरोवर कालोनी दोनों युवकों की बाईकों की गुरुवार की रात 11:30 बजे जोरदार भिड़ंत हो गई।