बिजौलिया: बिजोलिया अस्पताल के बाहर 10 मिनट में हुई बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
बिजोलिया अस्पताल के बाहर 10 मिनट में बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश बिजोलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर आज शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे महज 10 मिनट में एक बाइक चोरी हो गई। बदमाश डुप्लीकेट चाबी से बाइक स्टार्ट कर फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित नरेंद्र यादव की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी