शाजापुर: जिले में समर्थन मूल्य पर 60431 हजार किसानों ने करवाया पंजीयन, चौथी बार बढ़ी तारीख
जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 20 मार्च से शुरू होगी, लेकिन किसान 31 मार्च तक पंजीयन करवा सकेंगे।जिले में अब तक 56099 किसानों ने पंजीयन करवाया है। जिले के कुल 59 केंद्रों के अलावा कियोस्क सेंटर, एमपी ऑनलाइन में भी पंजीयन हो रहे हैं, यहां के भी किसानों के पंजीयन मिला ले तो जिले में अभी तक कुल 60431किसानो ने पंजीयन करवाए हैं, जो पिछले वर्ष से ज्यादा है।