ओबरा: पानी में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए म्योरपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
Obra, Sonbhadra | May 28, 2026 म्योरपुर थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में पानी में डूबने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोगों को नदी, तालाब और जलाशयों के खतरनाक स्थानों से दूर रहने की सलाह दी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लैरा नदी, रिहंद जलाशय के खंता क्षेत्र, किरबिल, लिलासी सहित कई संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया।