रामपुर: रामपुर में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्ती, डीएम-एसपी ने चेकपोस्टों पर सघन चेकिंग के दिए निर्देश
Rampur, Rampur | May 23, 2026 रामपुर में शनिवार शाम डीएम सभागार में हुई जिला टास्क फोर्स बैठक में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और एसपी सोमेन्द्र मीणा ने अवैध खनन, ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों को सभी नौ चेकपोस्टों पर सघन चेकिंग, सोर्स प्वाइंटों की निगरानी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने के आदेश दिए गए