गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के विष्णुपद मंदिर में निर्जला एकादशी को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
गया के विष्णुपद मंदिर में गुरुवार की सुबह से हीं निर्जला एकादशी को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है।गया जिला के अलावे जहानाबाद,औरंगाबाद, नवादा,अरवल,औरंगाबाद सहित कई जिलों से श्रद्धालु यहां पहुंचे है।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है।