दरभंगा: मनीगाछी में टेम्पू चालक से लूट: हथियार के बल पर फरार आरोपी कृष्णा कामती गिरफ्तार
दरभंगा के मनीगाछी थाना क्षेत्र में करीब एक साल पहले टेम्पू चालक से हथियार के बल पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कांड में फरार चल रहे आरोपी कृष्णा कामती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 31 जुलाई 2025 की रात मनीगाछी से पुतई जाने वाली सड़क पर टेम्पू चालक मोहम्मद गुलजार अपने टेम्पू से जा रहे थे। इसी दौरान सोई पुल के पास अपराधियों.