महोबा: भटेवरा कलां की विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप, एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | Jun 12, 2026 ज्योति कुमारी ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2024 में शादी के बाद से पति और ससुराल वाले अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई, तेजाब से जलाने की धमकी दी गई और मासूम बच्चे सहित घर से निकाल दिया गया।