हज़ारीबाग: भारत माता चौक से सिंदूर बायपास तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
हजारीबाग शहर को ट्रैफिक जाम और खराब सड़कों की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) योजना के तहत मंगलवार को एग्यारह बजे भारत माता चौक से सिंदूर बायपास (पुराना एनएच-33) तक लगभग 9.5 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण, चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया।