पटना ग्रामीण: प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे के बाद शुक्रवार की शाम 6 बजे पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा,प्रधानमंत्री का बिहार आना और हजारों-करोड़ों की सौगात देना उनकी इस प्राथमिकता को दर्शाता है कि बिहार उनके लिए कितना महत्व रखता है। प्रधानमंत्री मोदी जब-जब बिहार आते हैं तब-तब उन्हें बिहार की जनता से बहुत प्यार मिलता है।