नवाबगंज: सरसौंदी गांव में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घर में घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी
बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र के सरसौंदी गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, चोर छत के रास्ते राम कुमार यादव के घर में दाखिल हुए और घर में सो रहे लोगों के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। इसके बाद बक्से का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।