चकदही आईटीआई के रोजगार मेले में 42 युवाओं को मिली नौकरी, 11 कंपनियों ने किया चयन
विश्व युवा कौशल दिवस पर आयोजित मेले में 169 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, चयनित युवाओं को बांटे गए ऑफर लेटर
#संतकबीरनगर । विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चकदही में मंगलवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। राजकीय आईटीआई, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई), उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में 169 युवाओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों की चयन प्रक्रिया के बाद 42 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण/शिक्षु, बस्ती मंडल, बस्ती ने किया। उन्होंने साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर (एलओआई) वितरित किए और युवाओं को कौशल विकास तथा रोजगार के बेहतर अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ने बताया कि रोजगार मेले में Leg Pro Solution, Unique Solutions Pvt. Ltd., LIC India, PU Parivahan Vibhag, SBI Life Insurance, Amazon, Shiv Sakti, Giga Carpool, Umoja Market Place Pvt. Ltd., Spark Minda तथा Sarvsidhi Management Consultancy Pvt. Ltd. सहित 11 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।
रोजगार मेले में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई खलीलाबाद, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई हैसर बाजार, समस्त एमआईएस प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डेटा एंट्री ऑपरेटर तथा सभी ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#UttarPradesh #santkabirnagar