राजगढ़: चूरू सांसद कस्वा ने लोकसभा में नियम-377 के तहत सैनिकों, पूर्व सैनिकों व शहीद परिवारों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया
Rajgarh, Churu | Mar 31, 2026 चूरू सांसद राहुल कस्वां ने लोकसभा में नियम-377 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस विषय को गंभीरता से लेकर शेखावाटी क्षेत्र के सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा शहीद परिवारों के लिए विशेष पुनर्वास, कौशल विकास और रोजगार सहायता कार्यक्रम प्रारंभ करे व इस सम्बन्ध में ठोस नीति और योजनाएँ लागू की जाएं। कहा शेखावाटी के युवा सेना में बहुत है।