शेरघाटी: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, चालक फरार
शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के इमामगंज थाना अंतर्गत झिकटिया में रविवार दोपहर सड़क पार करते समय स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।मृतका की पहचान मैगरा थाना क्षेत्र के हरिनी खजुहाहा गांव निवासी परमेश्वर पासवान की पत्नी भुनेश्री देवी के रूप में हुई है। पैर में मोच के कारण वह इलाज के लिए झिक