बांका: डबल मर्डर कांड का पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा, एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
Banka, Banka | Jul 8, 2026 बांका पुलिस ने अमरपुर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर कांड का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए महज 72 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।। मामले को लेकर बुधवार की सुबह 11 बजे एसपी अमितेश कुमार ने ही प्रेस वार्ता किया। उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी सोमनाथ सिंह उर्फ सोम कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।