नवाबगंज: सद्दीपुर चौराहे से देवा रोड जाने वाले मार्ग पर चोरों के हौसले बुलंद, एक ही मार्केट की तीन दुकानों के ताले और शटर तोड़े
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बीती रात सद्दीपुर चौराहे से देवा रोड जाने वाले मार्ग पर स्थित एक ही मार्केट की तीन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने दुकानों के शटर और ताले तोड़ दिए, लेकिन किसी कारणवश चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सके और मौके से फरार हो गए।