ताजपुर: मोतीपुर में अखिल भारतीय किसान महासभा के द्वारा प्रखंड कमेटी की बैठक का किया गया आयोजन
अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में खेती एवं खेतीहर किसानों के विभिन्न मुद्दे को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श करते हुए एक रणनीति बनाई गई है। बैठक में भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।