नवाबगंज: हाफिजगंज पुलिस ने खोला रोड रोलर चोरी का राज, आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना हाफिजगंज पुलिस ने रोड रोलर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी हुआ रोड रोलर भी बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल को नवाबगंज क्षेत्र से रोड रोलर चोरी हुआ था। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। 21 अप्रैल को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।