गुरुग्राम: CM फ्लाइंग व फ़ूड सेफ़्टी विभाग का छापा, 1380 किलो पनीर पकड़ा, दुकानों पर हो रही थी सप्लाई
मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व फ़ूड सेफ़्टी विभाग की टीम ने सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए सोहना की अनाज मंडी से गाड़ियों के अंदर से करीब 1380 किलो पनीर के सैम्पल लेते हुए अनाजमंडी के अंदर खुली दो दुकानों पर पनीर सप्लाई करने वाली दुकानों से भी रसगुल्ला व घी के सैम्पल लिए है l अगर हम पनीर सप्लाई करने वाले लोगो की माने तो पनीर को मेवात क्षेत्र से सप्लाई लाया जाता है l