गुरुग्राम: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, भारी वाहन वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें
गुरुग्राम के डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन ने 15 अगस्त को सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की मीटिंग ली। उन्होंने एसीपी हाईवे सत्यपाल यादव, एसीपी ट्रैफिक ईस्ट संजय कुमार , एसीपी ट्रैफिक वेस्ट जय सिंह की अगुआई में डायवर्सन लागू कियाहै।