गुरुग्राम: न्यू कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में 13 अगस्त को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, पानी की पाइपलाइन का होगा कार्य
गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की सेक्टर-10 में पानी की पाइप टूटने की वजह से लीकेज हो रही है, जिसको ठीक करने के लिए बुधवार 13 अगस्त को नगर निगम द्वारा मरम्मत का कार्य किया जाना है। जिसकी वजह से 66 केवी सबस्टेशन, सेक्टर-9 के कुछ फीडर की सप्लाई सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बाधित रहेगी।