श्री गंगानगर: दी गंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक में सहकारिता में सहकार अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 9, 2026
सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सहकार से समृद्धि योजनान्तर्गत चलाये जा रहे “सहकारिता में सहकार” अभियान अन्तर्गत दी गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड एवं श्रीगंगानगर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यशाला का मंगलवार दोपहर 3:00 बजे आयोजन बैंक प्रधान कार्यालय में किया गया