बिजली कनेक्शन के नाम पर घूस मांगने का आरोप: भाजपा नेत्री ने एसडीओ और जेई पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, डीएम से की शिकायत
मिर्जापुर। बिजली कनेक्शन के नाम पर कथित रूप से घूस मांगने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेत्री अनीता जोशी ने बिजली विभाग के एसडीओ और जेई के खिलाफ जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है।
भाजपा नेत्री का आरोप है कि बिजली कनेक्शन कराने के लिए एसडीओ दीपक पटेल और जेई विनय गुप्ता द्वारा ₹25 हजार की मांग की गई। पैसा देने से मना करने पर दोनों अधिकारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और अपशब्द कहते हुए वहां से जाने को कहा।
कलेक्ट्रेट पहुंची भाजपा नेत्री ने रोते हुए अपनी पीड़ा सुनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि 35 वर्षों से पार्टी की सेवा करने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने पार्टी के एक जनप्रतिनिधि से भी मदद न मिलने का आरोप लगाया।