मांट: दो दिनों के अंदर मांट क्षेत्र में हुई लूट की तीन वारदात, पुलिस ने नहीं किया केस दर्ज
Mat, Mathura | Apr 30, 2026 मांट थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं, और पुलिस मामलों को दबाने या उन्हें मिनिमाइज करने में लगी हुई है, 26अप्रैल को मांट राजा निवासी नेत्रपाल वृन्दावन कट की एक केंटीन से ड्यूटी कर सुबह 6 बजे घर आ रहा था, यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर राधा रानी अंडरपास के समीप चार हथियार बंद लोगों ने उसका मोबाइल व चार हजार रूपये लूट लिए,