सिकंदरा: मध्यरात्रि में सीएमओ के औचक निरीक्षण में सीएचसी हवासपुर के 5 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले, वेतन रोकने के दिए गए निर्देश
जनपद के नवागंतुक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. जयगोविंद ने बुधवार की मध्यरात्रि सीएचसी हवासपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पांच स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बुधवार की रात्रि करीब 12:30 बजे सीएचसी पहुंचे सीएमओ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।