बिंदकी: जमरौली गांव में घरेलू विवाद के चलते अधेड़ ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के जमरौली गांव में घरेलू विवाद के चलते राम लखन उम्र 50 वर्ष पुत्र शिव भजन ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर कर दिया।