कैराना: कैराना तहसील में सीडीओ ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, 22 शिकायती पत्रों में से चार का मौके पर किया निस्तारण
शनिवार को कैराना तहसील में सीडीओ बिजेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। प्रात: दस बजे से दोपहर दो बजे तक चली जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित 22 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया।