लखीसराय: अपराध नियंत्रण को लेकर लखीसराय जिले में पुलिस ने चलाया रोको-टोको अभियान
शुक्रवार एवं शनिवार के बीच रात में जिले में मध पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष रोको-टोको अभियान चलाया गया. शनिवार अपराह्न 12:30 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर इसकी जानकारी दी गई. जिसके मुताबिक अंचल पुलिस निरीक्षक सूरजगढा द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में जांच की गई.