बिछिया: ग्राम दाढ़ी में अधिकारियों का रात्रि विश्राम;चौपाल से सुनीं समस्याएं, श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश.!
मवई विकासखंड के ग्राम दाढ़ी में प्रशासन द्वारा जनसंवाद, रात्रि चौपाल, रात्रि विश्राम और स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे, पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी और जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीना सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं l 7 जून रविवार को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर जानकारी प्राप्त हुई l