बहादुरपुर थाना परिसर में अनुसंधान समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बहादुरपुर थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ-साथ थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान थाना में लंबित एवं प्रतिवेदित सभी कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक ने कांडों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन पर विशेष बल दिया।