दंतेवाड़ा: गीदम में इंडियन गैस संचालक की मनमानी से उपभोक्ता परेशान,SDM से की गई शिकायत
गीदम नगर में संचालित इंडियन गैस एजेंसी के संचालक को लेकर आज ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा और उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया । उपभक्ताओं का कहना है कि संचालक ऑनलाइन पेमेंट लेने से साफ मना करते है।साथ ही संचालक द्वारा आफिस खुलने का समय निर्धारित नहीं है और मनमर्जी से आफिस खोला तथा बंद किया जाता है। महिला तथा आम उपभोक्ता इस तानाशाही रवैया से परेशान हैं।