इगलास: इगलास अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर राजस्थान रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर, दो घंटे तक जाम रहा
Iglas, Aligarh | Nov 1, 2026 इगलास अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर गांव हटलपुर मोड़ के निकट शनिवार देर रात राजस्थान रोडवेज की बस ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे महावीर सिंह उर्फ करीमा (50) की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे मुकेश (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।