जहानाबाद: महिला ने पड़ोसी पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, लोक शिकायत निवारण में गुहार
जहानाबाद शहर की एक महिला ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय पहुंचकर पड़ोसी पर आर्थिक मदद का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि एक वर्ष पूर्व पति की मृत्यु के बाद श्राद्ध कार्य के लिए उसने पड़ोसी से पैसे लिए थे। लेन-देन के बाद आरोपी ने आर्थिक प्रलोभन देकर शोषण किया।