राज्य के 211 नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों में पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ!
आज भागलपुर के ग्राम कासिल, पंचायत सालपुर, प्रखंड गोराडीह स्थित नवस्थापित राजकीय महाविद्यालय (उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, कासिल) परिसर का निरीक्षण किया तथा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर राज्य के 211 नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों में पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ किया। यह पहल प्रत्येक प्रखंड तक उच्च शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
Kahara, Saharsa | Jul 15, 2026