आबापुरा: आंबापुरा थाना क्षेत्र में 2 समेत जिले के 3 अलग-अलग गांवों से गांजा बरामद, मुकदमे दर्ज किए गए
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के आदेश के अनुसार आंबापुरा थाना और जिले भर में पुलिस सक्रिय हो गई है और लगातार अवैध गांजा के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में कुल 3 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिसमें आंबापुरा थाना क्षेत्र के 2 गांव में समेत जिले भर की पुलिस ने 3 अलग- अलग जगह से गांजा पर कारवाई करते हुए जब्त किया गया।