बड़ी खबर: कोटा के सुल्तानपुर में भीषण आग, गेहूं की फसल जलकर राख
Digod, Kota | Mar 28, 2026 कोटा (सुल्तानपुर): जिले के सुल्तानपुर इलाके में शुक्रवार को एक भीषण अग्निकांड में किसानों की साल भर की मेहनत पल भर में खाक हो गई। पुराने पेट्रोल पंप के पास स्थित खेतों में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे खड़ी गेहूं की पकी हुई फसल जलकर नष्ट हो गई। आग का कारण: शुरुआती जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप के पीछे स्थित एक ट्रांसफार्मर का जम्पर तार टूटने से निकली चिंगारी आग की वजह बनी। हवा ने बढ़ाई मुश्किल: क्षेत्र में चल रही तेज हवाओं के कारण आग की लपटें तेजी से एक खेत से दूसरे खेत में फैल गईं। भारी आर्थिक नुकसान: प्रभावित किसान जगदीश मीणा और महावीर सहित दर्जनों किसानों को लाखों रुपये का नुकसान